SVSB COVID 19 QUESTIONS IN HINDI

SVSB COVID 19 QUESTIONS IN      HINDI


नमस्ते शिक्षक मित्रों !👏 


 विषय क्या है ?


आप जानते हैं कि lockdown के पश्चात स्कूल खुलने के पूर्व COVID 19 से सुरक्षा  व स्वच्छ्ता को मद्देनजर रखते हुए हमें ONLINE TRAINING  कराने का कार्यक्रम चल रहा है। इसके लिए झारखंड सरकार ने स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे[SVSB] नामक App(Software) Play Store में उपलब्ध कराया है,जिसे हमें इनस्टॉल करके,रजिस्ट्रेशन करके,लॉगइन करके दो तरह के कोर्स मेटीरियल पढ़कर  दो तरह के टेस्ट देने हैं।


समस्या क्या है ?


झारखंड के आदरणीय हिंदी भाषी शिक्षकों के लिए थोड़ा हास्यास्पद और परेशानी की बात है कि कोर्स मेटीरियल और टेस्ट दोनों ही English Language में उपलब्ध है न कि हिंदी भाषा में।इसलिए हम शिक्षक सभी प्रश्नों को अच्छे से जानते-समझते हुए भी हमारे कई शिक्षक मित्र minimum qualifying marks(i.e.=70% of full marks) से पीछे रह जाते हैं,जिससे उन्हें बार-बार test देना पड़ रहा है और ऊपर से software का सर्वर भी बैलगाड़ी की चाल में है।


समाधान-


उन्हीं दोस्तों की सुविधा के लिए english प्रश्नों को सरल करने के लिए,मैंने अपनी समझ से  हिंदी भाषानुवाद करने की कोशिश की है।यदि अच्छा लगे तो प्रश्नों को पढ़कर समझने के उपरांत,इस blog के ठीक नीचे कमेंट बॉक्स में अपने कमैंट्स की उपस्थिति दर्ज करना न भूलें।और हाँ ! सबसे ऊपर में subscribe बटन है उसे जरूर टच करें ताकि आप मेरे हर पोस्ट की सूचना पा सकें।

तो चलिए देखते हैं पहला programm --COVID 19 के 10 प्रश्नों को अंग्रेजी-सह-हिंदी भाषा में-


■विशेष नोट-सभी शिक्षकों के maximum प्रश्न समान रहेंगे एक-दो प्रश्न सभी के भिन्न-भिन्न होंगें।


 1.COVID का पूरा नाम CORONA,VIRUS,DISEASE है ।

(सभी प्रश्नों में सही या गलत है ? यही बताना है।)


2.मानक के अनुसार एक साबुन दानी दो नल के लिए पर्याप्त है ।


3.कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने के लिए साबुन से 10 सेकंड हाथ साफ करना काफी है। 

4.यह सलाह दी जाती है कि कोरोनावायरस के दौरान वाटर हैंडल और सॉप डिस्पेंसर को कम से कम टच करना चाहिए।

5. वेस्ट वाटर को शोष गर्त मैं डिस्पोज करना महत्वपूर्ण है ।

6.सांस संबंधी स्वास्थ्य को मेंटेन रखने के लिए हमें यह बढ़ावा दिया जाना चाहिए कि जब कोई छींके तो वह अपनी हाथ की कोहनी(ELBOW) को मोड़ कर उसमें छींके।


7.कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए हमें 6 फीट की शारीरिक दूरी मेंटेन करनी चाहिए।


8. कोरोनावायरस सिर्फ बड़े लोगों को संक्रमित करता है बच्चे इससे संक्रमित नहीं हो सकते।

9. कोरोनावायरस दरवाजों के हैंडल आदि को छूने से नहीं फैलते हैं ।

10.शारीरिक दूरी को मेंटेन रखने के लिए हाथ धोने के दौरान दो नलों  के बीच 3 मीटर की दूरी रखने की सलाह दी गई है।


फाइनल सबमिशन के बाद का पेज ऐसा आएगा--


■और Get Certificate पर click करते ही आपका certificate ऐसा आएगा --


■ इस ब्लॉग में इन प्रश्नों के उत्तर की अपेक्षा न करें,क्योंकि यह नियम-सम्मत नहीं है।


■ शुभकामनाओं के साथ !💐


●आपका साथी आशुतोष कुमार,TGT,M.S.MURHULSUDI,KASMAR,BOKARO

C/N=8789309143

Comments

  1. हमें हिंदी पर गर्व महसूस होना चाहिए क्योंकि हिंदी हमारी देश की अपनी भाषा है।अंग्रेजी गुलामी की भाषा है अंग्रेजी नहीं आ रही है इसमें कोई तकलीफ नहीं है। आपका यह प्रयास सराहनीय है। धन्यवाद।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपने मेरी मेहनत पर अपना बहुमूल्य समय देकर मेरे प्रयास को सराहने वाले शब्द कहे,इसके लिए आपका बहुत -बहुत धन्यवाद-से-आभार !👏👏👏👏👏

      Delete
  2. Well done go ahead we all 2015 batch new teacher proud of you

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपकी भूरी-भूरी प्रशंसा और प्रोत्साहन के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया !😊👏👏

      Delete
  3. हिन्दी में आपकी पहल सराहनीय है

    ReplyDelete
  4. सर, पाठ खुल नहीं रहे। सीधे टेस्ट खुल जा रहे हैं। मैं पाठ को पढ़कर जवाब देना चाहता हूँ। क्या आप पाठ में दिए गए कंटेंट उपलब्ध करा सकते हैं। अग्रीम धन्यवाद

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी ! कल शाम 7 बजे से प्रॉब्लम हो रहा है।एक तो लास्ट डेट कल था,दूसरा सर्वर की ऐसी की तैसी हो रखी है।content तो नहीं है,क्योंकि कंटेंट डाउनलोड करने का कोई विकल्प नहीं था।इसलिए संकल्प ले कर टेस्ट देना पड़ा।लेकिन जितने प्रश्न मैने लिखे हैं,उनके उत्तर से ही 90% मार्क्स आ जाएंगे।पक्का मानिए।😊

      Delete

Post a Comment

Thank You Very Much !