सभ्यता और संस्कृति में अंतर। [11 जुलाई,2020)
सभ्यता और संस्कृति में क्या अंतर है ? समान है या भिन्न ? दोनों शब्द बड़ा ही भ्रामक(confusing) और रोचक है।अक्सर लोग सभ्यता और संस्कृति को अपनी बोलचाल की भाषा में,एक ही चीज समझ लेते हैं और दैनिक जीवन में प्रयोग करते हैं, लेकिन दोनों में फर्क होता है। इन दोनों शब्दों की ऐसी कोई विशिष्ट या सटीक परिभाषा नहीं है कि आप उसे रट लें। हां ! इन दोनों का अर्थ समझ कर आप दोनों शब्दों के सही प्रयोग अपने दैनिक जीवन में आसानी से कर सकते हैं। अंग्रेजी में अर्थ- सभ्यता की अंग्रेजी सिविलाइजेशन(civilisation) होती है जबकि संस्कृति की अंग्रेजी कल्चर(culture)होती है। प्राचीन मानव व संस्कृति की गतिशीलता प्रारंभ में मनुष्य सिर्फ खाने के लिए और अपनी सुरक्षा के लिए नए-नए तरीके ढूंढता था। सभ्यता का विकास होता गया और संस्कृति भी विकसित होती गयी। यानी संस्कृति परिवर्तनशील और गतिशील होती है क्योंकि सभ्यता के विकास के साथ-साथ नए विचार और नए कौशल भी आते रहते हैं । भौतिक विकास और मानसिक विकास उत्पादन के नए तरीके,परिवहन के नए साधन,संचार के नए साधन आदि भौतिक विकास के पक्ष हैं । यानी यह सभ्यता के मानदंड है,जबकि हमारा ...