राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020|मुख्य बिंदु|सरल विश्लेषण|
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 मुख्य बिंदु और उनके सरल विश्लेषण नमस्ते बच्चों ! नमस्ते दोस्तों!🙏 आप सभी का मेरे ब्लॉग पर आने के लिए हार्दिक स्वागत है !💐 प्रस्तावना:- बच्चों!जैसा कि आप जानते हैं,पूरे देश और समाज की बुनियाद शिक्षा होती है । इसलिए इस चीज में होने वाले बदलाव से सभी वर्ग प्रभावित होते हैं।यही कारण है कि एक छात्र,एक अभिभावक,एक शिक्षक को जागरूक होना ही चाहिए,जानना ही चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से तो यह महत्वपूर्ण है ही। शिक्षा को हमारे भारतीय संविधान में समवर्ती सूची में रखा गया है। समय के अनुसार सभी चीजों में बदलाव होता है और इसीलिए हमारी शिक्षा नीति में भी समय-समय पर परिवर्तन होता रहता है। आप जानते हैं कि 2019 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा यानी ड्राफ्ट लाया गया था।इसके बाद उसमें लोगों से सुझाव मांगा गया था।उसके बाद 30 जुलाई 2020 को हमारे देश के वर्तमान मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लगभग 34 वर्ष बाद 21वीं सदी के भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जारी की। इससे पूर्व की शिक्षा नीतियां:- ...