Posts

Showing posts with the label आदरणीय बीईईओ साहब को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।

आदरणीय बीईईओ साहब को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।

Image
आदरणीय BEEO साहब को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। "तुम मुझे यूँ भुला न पाओगे।जब कभी भी, सुनोगे गीत मेरे,संग-संग तुम भी गुन गुनाओगे।तुम मुझे यूँ…………...।" 27 जुलाई 2020 की शाम व्हाट्सएप पर अचानक से मैसेज आया कि BEEO साहब(कसमार,बोकारो) श्री राम नारायण साह जी की कसमार प्रखंड के बहादुरपुर के पास अपने घर के लिए सब्जी लेकर सड़क पार करते हुए दुर्घटना में सर से चोटिल हो गए हैं। आगे यह भी लिखा था कि सर पर चोट काफी गंभीर है और काफी खून भी निकल रहा है । जैसे-तैसे उनको बीजीएच( बोकारो जनरल हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया और इलाज शुरू हुआ । हॉस्पिटल के बाहर उनके चाहने वालों की भीड़ लग गई। उनकी फैमिली जो जमशेदपुर में रहती थे, रात 11:30 बजे वे भी पहुँच चुके थे।उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए दूसरे ही दिन उनको राँची के मेडिका हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया और आज दिनांक 31 जुलाई 2020 तड़के सुबह एक बुरा समाचार मिला कि 2:30 बजे सुबह में उन्होंने अंतिम साँस ली। अब वह इस दुनिया में हमारे बीच नहीं रहे । हम सभी का मन काफी भारी हो गया,मन रो उठा।आखिर कर भी क्या सकते थे ? उनके जीवन के लिए हम सभी ने ईश्वर से दु...