SVSB APP-CERTIFICATE DOWNLOAD PROBLEM AND SOLUTION

SVSB APP-CERTIFICATE DOWNLOAD SOLUTION●(12JULY,2020]

SVSB APP-CERTIFICATE DOWNLOAD SOLUTION

समस्या क्या है ?

स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे एप्लीकेशन में जब हम रजिस्ट्रेशन करके, लॉगइन करके कोविड-19 और वाश चैंपियन का टेस्ट पूरा कर लेते हैं। तो हमारे सामने यह पेज आ जाता है ।

हम ज्यों ही get certificate को click करते हैं तो screen पर हमारा सर्टिफिकेट आता है और उसके नीचे download का विकल्प दिखता है।ज्योंही download पर click करते हैं तो लिखता है could not download.URL is Invalid.जैसा कि नीचे के चित्र में देख सकते हैं-

समाधान क्या है ?

आज हम इसी समस्या के समाधान की बात करेंगे जो कि हंड्रेड परसेंट कार्य करेगा तो चलिए दोस्तों सीखते हैं step by step-

1. इस पेज पर आप का सर्टिफिकेट है और उसके नीचे डाउनलोड का ऑप्शन है।आपके मोबाइल स्क्रीन के सबसे ऊपर सर्च बार है।उस पर अंगुली से क्लिक करें और अंगुली को कुछ देर उसमें टिकाए रखें !

2.अंगुली टिकाए रखने के चलते सर्च बार के नीचे कई विकल्प खुलेंगे जो कि क्रम से हैं --सर्च,लिंक,कट,कॉपी,सेंड के।चित्र देखें--

3.इसमें से आप चौथे(यानी कॉपी) विकल्प को क्लिक करें।

4.इसके बाद आप बाहर जाने के लिए मोबाइल के होम बटन को दबाकर सीधे बाहर आ जाएं। अब chrome(क्रोम) ब्राउज़र को खोल लें।

5.क्रोम ब्राउज़र के सबसे ऊपर सर्च बार है,उस पर कुछ देर अंगुली टिकाकर रखें !इससे उस सर्टिफिकेट का URL LINK वहाँ paste(चिपक) हो जाएगा।

■विशेष जानकारी-(यूआरएल लिंक किसी डाक्यूमेंट्स का पता यानी एड्रेस होता है,जिसका पूरा नाम=UNIFORM RESOURCE LOCATOR है।)

6.अब अपने मोबाइल के की बोर्ड(टाइपिंग बोर्ड) में सर्च या ओके बटन पर क्लिक करें।

7.अब मोबाइल स्क्रीन के बैकग्राउंड में सर्टिफिकेट रहेगा और उसके ऊपर ब्लू रंग में दो विकल्प दिखेंगे cancel और Download.नीचे चित्र देखें-










8.अब डाउनलोड को टच करें तो सर्टिफिकेट लिखा आएगा और उसके नीचे दाएँ साइड ok होगा,जिसे क्लिक कर दें।

9.इसके बाद वह सर्टिफिकेट आपके फ़ोन की गैलरी में इमेज के रूप में आ जाएगा।

नोट--.उम्मीद है यह जानकारी आपको उपयोगी लगी होगी।यदि हाँ तो नीचे comment box है,उस पर कुछ फीड बैक(प्रतिपुष्टि)लिखें और सब्सक्राइब बटन दबा दें ! धन्यवाद !जय हिंद ! वंदे मातरम ! विशेष शुभकामनाओं के साथ!

(आशुतोष कुमार,TGT, M.S.MURHULSUDI,KASMAR,BOKARO,JHARKHAND-8789309143)

Comments